फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 21 लाख रुपये, सामने आया कबूतरबाजी का केस, क्राइम ब्रांच में केस दर्ज

Wed, 10 Oct 2018 12:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
राज्य में कबूतरबाजी का एक मामला सामने आया है। विदेश भेजने के नाम पर मोहाली की कंपनी ब्लू स्टार इमिग्रेशन प्राइवेट लिमिटेड ने कश्मीर की कंपनी अल जुमेरा कंस्लटेंसी को लाखों रुपए का चूना लगाया। विदेश जाने वाले आवेदकों को फर्जी वीजा थमा दिया। अल जुमेरा की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


श्रीनगर के करण नगर स्थित फर्म अल जुमेरा कंस्लटेंसी के पार्टनर शाहिद इकबाल और सुहेल मुश्ताक ने बताया कि मोहाली (चंडीगढ़) में संचालित ब्लू स्टार इमिग्रेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की निदेशक संदीप कौर और उसके पति गुरप्रीत सिंह को इन लोगों ने नौकरी के लिए विदेश जाने के इच्छुक 12 लोगों के लिए 21 लाख रुपए दिए। पैसे आईसीआईसीआई बैंक से सीधे खाते में ट्रांसफार्मर किए। इसके बाद इन लोगों को ब्लू स्टार ने वीजा सौंप दिया।

लेकिन यह नहीं बताया गया कि यह वीजा टूरिस्ट है या फिर वर्किंग। सिर्फ 4 उम्मीदवार ही जार्जिया भेजे गए। जो वहां 27 दिन अपने खर्चे पर रहे। वहां उन्हें कोई नौकरी नहीं दिलाई गई और 27 दिन बाद वापस आ गए। जांच में भी यह सामने आया कि उमर कादिर, आदिल निसार, साकिब और शकील को सिंगापुर भेजा गया। यह लोग सिंगापुर एयरपोर्ट पर पकड़े गए और वहां से वापस भारत भेजे गए। इन चारों में से प्रत्येक को दिल्ली एयरपोर्ट पर 40 हजार जुर्माना भी भरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें