फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद पुलिस जवान राजिन्द्र कुमार को दूसरी बरसी पर दी गई भावभीनि श्रदांजली,पुंछ के मिनी सचिवालय में आतंकी हमले के दोरान देश की रक्

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला पुलिस मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस के शहीद जवान राजेंद्र कुमार को दूसरी बरसी पर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जांबाज जवान के बलिदान को सलाम किया।
विज्ञापन

पुलिस, प्रशासन और आवाम की तरफ से शहीद सिपाही राजेंद्र कुमार की दूसरी बरसी पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एसएचसी यशपाल शर्मा, एमएलसी प्रदीप शर्मा, पूर्व एमएलसी जहांगीर हुसैन मीर, पूर्व विधायक एजाज जान, एसएसपी राजीव पांडे, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त डा. बिशारत हुसैन, सैन्य एवं पुलिस अधिकारियों, शहीद की माता बसंत देवी, पत्नी अंजना शर्मा, भाई रविंद्र कुमार, भाभी शामा देवी और अन्य श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि वैसे तो पुलिस की तरफ से साल में एक बार सभी पुलिस और अर्धसैनिक बलों के शहीदों की याद में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, लेकिन यह कार्यक्रम पुलिस की तरफ से नहीं बल्कि आवाम की तरफ से आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर वह राजेंद्र कुमार के बलिदान को सलाम करते हैं।
गौरतलब है कि 11 सितंबर 2016 को तड़के निर्माणाधीन मिनी सचिवालय में आतंकियों का एक दल घुस गया था, जिसके बारे में पुलिस की खुफिया एजेंसी सीआईडी में तैनात राजेंद्र कुमार को जब सूचना मिली, तो वह घर से सीधे मिनी सचिवालय जा पहुंचे। उन्होंने वहां आतंकियों को देखने के बाद जैसे ही अपने उच्च अधिकारियों को इस बारे में जानकारी देने के लिए मोबाइल निकाला, तो आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया और वह शहीद हो गए। राजेंद्र शर्मा के शहीद होते ही पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षाबलों को आतंकियों के ठिकाने का पता चल गया और मिनी सचिवालय को घेर लिया गया। इसके बाद तीन दिनों तक चली मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें