आरएस पुरा। कस्बे मे तीन माह से केरोसिन की सप्लाई बंद है। इस कारण लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। शनिवार को कस्बे के लोग खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ भड़क गए और कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए भाजपा सिटी प्रधान इंद्रजीत सूदन ने कहा कि राशनकार्ड धारक परिवार को एक कार्ड पर तीन लीटर केरोसिन उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है। इसके बावजूद तीन माह से केरोसिन की सप्लाई नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि तहसील खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सार्वजनिक तौर पर इसका कारण बताना चाहिए लेकिन बार यही कहा जाता है कि पीछे से सप्लाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग के लोगों को केरोसिन मुहैया कराए जाने के बजाए इसे बसाें व ट्रकों में प्रयोग किया जा रहा। विभागीय अधिकारियों द्वारा केरोसिन उपलब्ध नहीं कराए जाने पर इसकी जांच कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि अगर इस माह केरोसिन मुहैया नहीं कराया गया तो कस्बे के सभी 13 वार्डों के लोग दलजीत चौक में सड़क मार्ग बंद कर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे, जिसके लिए खाद्य व आपूर्ति विभाग की गलत नीतियां जिम्मेदार होंगी।
प्रदर्शन में रवेल चंद, सोमराज, शकु ंतला देवी, विशन लाल, मंगा राम, रमेश लाल, सुखदेव राज, भोली देवी, बिमला देवी, कमलेश कु मारी शामिल रहे।