फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। तहसील व उसके साथ सटे इलाकों में यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग का नजारा अब आम हो चुका है। जान जोखिम में डाल कर सफर करने वाले छात्रों तथा आम जनता की सुरक्षा को लेकर तैनात की गई यातायात पुलिस व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में विफल साबित होती नजर आ रही है।
विज्ञापन

विजयपुर मुख्य बाजार से नंदपुर, अरनिया तक चलने वाले यात्री वाहनों में हो रही ओवरलोडिंग पर यातायात पुलिस की लगाम नहीं है। मिनी बसें हों या आटो चालक वाहन में मौजूद सीटों से दोगुना यात्री बिठाते हैं। कुछ छात्र तो छत पर बैठ कर यात्रा करते हैं । ओवरलोडिंग के कारण कई बार भरे वाहन हादसे का शिकार हो चुके हैं। इनमें कई लोगों की मौतें हुई हैं, लेकिन न ही वाहन चालक सतर्कता बरतते हैं और न ही लोग।
रामगढ़ तहसील के मुख्य बाजार से नंदपुर, दग छनी, कमोर रगुर, सवांखा, जाख आदि रूटों पर चलने वाले वाहनों में ओवरलोडिंग आसानी से देखी जा सकती है। जबकि इन रूट पर पुलिस के नाके और ट्रैफिक पुलिस के जवानों की तैनाती भी होती है, परंतु पुलिस के सामने ही चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आते। अगर ऐसा ही ओवरलोडिंग का तमाशा बना रहा तो बड़ा हादसा भी हो सकता है। इस ओवरलोडिंग के कारण रामगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले इलाकों में सड़क हादसों में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। संबंधित विभाग को चाहिए कि वह नियमों का पालन न करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे ताकि आम जनता को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें