फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मियों की हड़ताल रही जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वन भवन जम्मू और संभागीय कार्यालयों में नान गजटेड फारेस्ट ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले वन कर्मियों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने साफ किया कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारी वेतन विसंगतियों को दूर करने, फारेस्ट फ्रंटलाइन कर्मियों के लिए ढाई दिन का वेतन, सभी कैडर की डीपीसी करने, डेलीवेजर, कैजुअल लेबरर सीजनल लेबरर्स व कंसालिडेटेड कर्मियों को स्थायी करने के साथ नियमित वेतन जारी करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि चीफ कंजरवेटर फारेस्ट जेएंडके जम्मू और एसोसिएशन के नेताओं के बीच समझौता हुआ था, जिसमें 20 दिन के भीतर मांगों पर गौर करने का आश्वासन दिया था। मगर तीन माह बाद भी कुछ नहीं हुआ है। प्रदर्शन में प्रांतीय प्रधान कश्मीर गुलाम नबी कलाम, प्रांतीय प्रधान जम्मू रवि कुमार, उपप्रधान गुरचरण सिंह, राकेश्वर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें