फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के एक युवक की चेक डैम में डूबने से मौत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हीरानगर। हीरानगर थाना के अंतर्गत पक्का कोठा गांव के नजदीक चेक डैम में दो युवक डूब गए, इसमें से राजस्थान के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को स्थानीय लोगों के प्रयास से बचा लिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय रमन निवासी जोधावाली, हनुमानगढ़ राजस्थान व मुदस्सर अहमद निवासी डोरू अनंतनाग, इस गांव में मधुमक्खी पालन का काम करतेे थे। रविवार दोपहर दोनों गांव के नजदीक बने चेक डैम पर कपड़े धो रहे थे, तभी रमन पानी में गिर गया।

उसे डूबने से बचाने के लिए मुदस्सर पानी में कूद गया, हालांकि उसे तैरना नहीं आता था। कुछ लोगों ने उसे डूबता देख बचाने का प्रयास किया। प्रयास के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें हीरानगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने रमन को मृत घोषित कर दिया। मुदस्सर की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। एसडीपीओ रघुवीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मुदस्सर से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें