फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन नहीं मिलने से फूटा गुस्सा

विज्ञापन
ration - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
कठुआ। छन्न अरोड़ियां पंचायत के लोगों ने तीन महीने से राशन न मिलने के विरोध में रविवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गांव में लोगों को पिछले तीन महीने से राशन नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि पंचायत में कुल तीन डिपो हैं, लेकिन एक ही डिपो पर राशन दिया जाता है। पिछले तीन महीनों से दो राशन डिपो वालों ने राशन नहीं दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल पूर्व नायब सरपंच केआर रैना ने कहा कि गांव में आठ वार्ड हैं और तीन डीलर राशन वितरित करते हैं। लेकिन इनमें दो डीलर पिछले दो महीने से राशन नहीं दे रहे हैं। जब भी लोग राशन के लिए पूछते हैं तो विभाग से राशन न आने की बात कही जाती है।

उन्होंने बताया कि वह टीएसओ से भी इस बारे में बात कर चुके हैं लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला है। उन्होंने कहा कि तीन महीनों से राशन न मिलने के कारण इस वार्डों के लोग महंगे दामों पर राशन खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल पोली देवी, मिना देवी, कमला देवी, भूषण शर्मा, करम चंद, मोहिंद्र पाल आदि ने कहा कि अगर डिपो वाले राशन नहीं दे रहा तो विभाग को दूसरा व्यक्ति नियुक्त करना चाहिए और लोगों को राशन मुहैया करवाएं।

पिछली बार भी जब उन्हें चार महीने तक राशन नहीं मिला था तो बार बार प्रदर्शन करने के बाद विभाग ने अपना कर्मचारी भेजकर राशन दिलवाया था। इस बार भी विभाग ऐसा करे और आगे के लिए कोई स्थाई व्यक्ति नियुक्त करे लेकिन लोगों को राशन के लिए परेशान न करे।। उन्होंने कहा कि लोगों को मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें