फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri: तस्करों के वाहनों से और 1.5KG हेरोइन बरामद, आरोपियों से पूछताछ के बाद हो सकती हैं कुछ और गिरफ्तारियां

Sat, 13 Apr 2024 09:20 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी

सार

नौशेरा के बड़ी मकड़ी क्षेत्र में निगरानी के दौरान तीन कुख्यात तस्करों को पकड़ा गया था और उनके कब्जे से साढ़े 8 किलोग्राम हेरोइन बरामद करके पुलिस और सेना के हवाले किया था। तस्करों के वाहनों की तलाश में डेढ़ किलो हेरोइन और बरामद हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला राजोरी के नौशेरा सब डिवीजन के मकड़ी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पार से आई हेरोइन की खेप के साथ पकड़े गए तीन कुख्यात तस्करों के वाहनों की जांच करने पर पुलिस ने डेढ़ किलो और हेरोइन बरामद की है। अब जब्त की गई हेरोइन की मात्रा 10 किलोग्राम हो गई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 40 करोड़ से भी अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने तीनों तस्करों से उनके वाहनों के बारे में जानकारी हासिल की और उन तीनों के वाहनों टाटा बोलेरो, एक टिप्पर और एक कार को जब्त किया और उनकी तलाशी के दौरान डेढ़ किलोग्राम और हेरोइन जब्त की गई। उधर पुलिस की गिरफ्तारी से फरार चौथा नाबालिग तस्कर शुभम समयाल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है, जबकि पुलिस ने उसकी धर पकड़ के लिए कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नौशेरा के बड़ी मकड़ी क्षेत्र में वीडीसी सदस्य और गांव के अन्य लोगों ने निगरानी के दौरान तीन कुख्यात तस्करों को पकड़ा था और उनके कब्जे से साढ़े 8 किलोग्राम हेरोइन बरामद करके पुलिस और सेना के हवाले किया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए तीनों तस्करों से कड़ी पूछताछ जारी है और बहुत जल्द उनके खुलासे पर कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। इसमें जम्मू कश्मीर और कुछ बाहरी राज्य के तस्कर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें