रियासी। रियासी के स्वास्थ्य ब्लॉक कटड़ा में सात ट्रैवलर्स और छह स्थानीय लोगों सहित कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही 12 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही अब जिले में 101 मामले सक्रिय हैं।
जिले वीरवार को एक साथ रिकॉर्ड 73 ट्रैवलर्स संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण के आंकड़े में उछाल आया था। कटड़ा में रोजाना संक्रमण के मामले मिलने का सिलसिला जारी है। हालांकि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ट्रैवलर्स को वापस भेजा जा रहा है। उसके बावजूद जिला प्रशासन ने लोगों को कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की है।