शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादले बंद होने के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है। 15 इंचार्ज प्रिंसिपल को ट्रांसफर करके उन स्कूलों में भेजा गया है, जहां लंबे समय से प्रिंसिपल के पद खाली पड़े हुए थे। ज्यादातर इंचार्ज प्रिंसिपल को कश्मीर संभाग के हायर सेकेंडरी स्कूलों में भेजा है।
विभाग में ट्रांसफर की जिम्मेदारी कमिश्नर सेक्रेटरी स्कूल एजूकेशन शालीन काबरा ने संभाला हुआ है। मोहम्मद अमीन बट को गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल राजबाग, फातिमा बानो नवाकदल, फिरदोस अहमद आसिमी लारनू, मकसूद अहमद जारू को बॉयज हायर सेकेंडरी गुंद, गुलजार अहमद को मलवान, मोहम्मद शफी को लंगेत, मोहम्मद शफी दाबला को सतूरा में ट्रांसफर किया।
एजाज अहमद को बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल शरीफ, इकबाल हुसैन को अरिहल, शकीला बानो को गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल अमीरा कदल, तब्बुसम अख्तर को संबूरा, एस सुल्ताना को दमहाली, मोहम्मद अजाम को मुनागगुफान, सतपाल शर्मा को इंचार्ज डिप्टी सीईओ पुंछ, बशीर अहमद मीर को गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सौरा, मुश्ताक अहमद मीर को गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल पंपोर में ट्रांसफर किया।