गुलाबगढ़ के पास किश्तबाड़ के पास एक वाहन खाई में गिर जाने से एसपीओ समेत सात लोगों की मौत हो गई। पाडर सलोर गांव से आ रही टाटा सूमों गुलाबगढ़ से तीन किलोमीटर पहले अनियंत्रत होकर तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में मरने वालों में एसपीओ राजेंद्र सिंह भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर पाडर अनिल रैना अपनी टीम के साथ मौक पर पहुंच गए।
पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू आपरेशन शुरु कर किया। गाडी में फंसे सभी लोगों को बाहर निकला गया। मरने वालों में राजिंदर सिंह, नीतीश कमिर, नसीब सिंह, सोनम नोटाप, मोहिंदर कुमार, मनक और योगराज शामिल हैं।
इन सभी को हादसे के बाद पीएचसी अठौली ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने इस सभी को मृत घोषित कर दिया।