फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान व पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने शनिवार शाम को प्रेस स्टेटमेंट जारी कर बताया कि भाजपा धड़ल्ले से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है।
विज्ञापन

मनकोटिया ने केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह की स्टेटमेंट का हवाला देते हुए कहा कि पूरे राज्य में इस समय आगामी चुनावों के चलते आचार संहिता लागू की गई है, जिसके तहत कोई भी सरकार अथवा राजनीतिक दल नए निर्माण कार्यों के लिए कोई भी घोषणा नहीं कर सकते हैं। आज जब चुनाव नजदीक है, तो भाजपा जनता को लुभाने के लिए फिर से झूठे वादे कर रही है। डा. जितेंद्र सिंह व भाजपा ने देविका के लिए फंड मुहैया कराने की बात कही है। यही बात उन्होंने दो साल पहले भी कही थी, लेकिन आज तक कुछ भी नहीं हो पाया है। इस पर पैंथर्स पार्टी ने जरनल ऑब्जर्वर नगर परिषद उधमपुर के पास एक शिकायत भी दर्ज कराई है। मनकोटिया ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर उनको विकास की चिंता होती तो वह चुनावों का इंतजार क्यों कर रहे थे।
मनकोटिया ने कहा कि भाजपा के सभी सदस्यों की आगामी चुनाव में नामांकन रद्द किए जाएं और इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पैंथर्स पार्टी इसके खिलाफ सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें