फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिकुटा नगर कालोनी में हाउस होल्डरों की जेडीए से खत्म हुई लीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। त्रिकुटा नगर हाउसिंग कालोनी में बने घरों पर अब हाउस होल्डरों का अधिकार होगा। जेडीए से लीज को समाप्त (फ्री होल्ड) कर दिया गया है। पहले घरों की जेडीए के साथ लीज थी। इससे कालोनी में बने 200 मकान मालिकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

यह फैसला 80वीं बोर्ड आफ डायरेक्टर की बैठक में लिया गया। इस मौके पर डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि त्रिकुटा नगर हाउसिंग कालोनी में लीज होल्ड राइट्स को फ्री होल्ड किया गया है। एसआरओ 43 के अंतर्गत 9 लाभार्थियों को जेडीए में जल्द ही नौकरी दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने जम्मू के विकास के लिए एक उचित परिप्रेक्ष्य और समग्र योजना के साथ काम करने के लिए कहा। जेडीए की संपत्ति (विशेष रूप से कुल भूमि का रिकॉर्ड) की सूची बनाने के निर्देश भी दिए। अतिक्रमण छुड़वाने को लेकर कार्रवाई करने को भी कहा गया। लोगों को आवास की जरूरत को पूरा करने के लिए नई आवास कालोनियों पर काम तेजी से करवाने को कहा।
तवी नदी तट परियोजना के विकास की समीक्षा करते हुए डा. सिंह ने अधिकारियों से कहा कि यह तेजी से काम को पूरा किया जाए। यह शहर के सबसे महत्वपूर्ण सौंदर्यीकरण परियोजनाओं में से एक है। जनरल बस स्टैंड कम बहु स्तरीय कार पार्किंग कम शॉपिंग कांप्लेक्स के आधुनिकीकरण/विकास की समीक्षा की। परियोजना से जो दुकानदार प्रभावित हुए हैं। उनका पुनर्वास किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में मुठ्ठी फ्लैट आवास का निर्माण, परगालता में आवास कॉलोनी का विकास (बजालता), पीपीपी मोड, मुठ्ठी, उदयवाला, नगरोटा और मजीन में प्रधान मंत्री आवास मिशन योजना के तहत 1008 ईडब्ल्यूएस घरों के निर्माण, जम्मू शहर का विकास, जम्मू क्षेत्र की जोनल योजनाओं की तैयारियों पर चर्चा हुई। इसमें आवास एवं शहरी विकास वित्त आयुक्त केबी अग्रवाल, प्रमुख सचिव वित्त नवीन चौधरी, मंडलायुक्त जम्मू हेमंत शर्मा, उपायुक्त जम्मू, उपचेयरमैन जेडीए, आयुक्त जम्मू नगर पालिका और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें