फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेलेट गन से घायल हुए लोगों में 14 प्रतिशत की उम्र 15 साल से कम

Mon, 22 Aug 2016 12:54 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में हिंसा - फोटो : PTI
विज्ञापन
आतंकी बुरहान की मौत के बाद से कश्मीर घाटी में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं पेलेट गन से घायल हो रहे लोगों की संख्या भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


इस बीच एक चौंकनी वाली रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक कश्मीर हिंसा में पेलेट गन से घायल लोगों में 14 प्रतिशत बच्चे हैं, जिनकी उम्र 15 साल से कम हैं। इन घायलों का उपचार कश्मीर घाटी के विभिन्न अस्पतालों और कुछ का दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा है। 

श्रीनगर के एसएममएचएस अस्पताल के डॉक्टरों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अगस्त के पहले हफ्ते तक 933 गेलेट गन से घायल लोग अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आए थे। जिसमें करीब 250 मरीजों की दोबारा सर्जरी करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बच्चों को भी प्रदर्शन में किया जा रहा शामिल

फाइल फोटो
डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों की सर्जरी करने में उनको खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस रिपोर्ट के बाद सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हो रहा कि क्या हिंसा के दौरान बच्चों को आगे किया जा रहा है।

कश्मीर के जानकारों के मुताबिक सुरक्षा बलों को पेलेट गन को इस्तेमाल करने की अच्छी ट्रेनिंग दी जाती है। आमतौर पर जब भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पेलेट गन का इस्तेमाल होता है, तो छर्रों की चपेट में प्रदर्शन में आगे खड़े लोग ही आते हैं। ऐसे में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या बच्चों को भी प्रदर्शन में शामिल किया जा रहा है?  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें