फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जम्मू का पारा लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू में दिनभर हुई बारिश से दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है। बारिश के बीच बाजारों से रौनक गायब रही। निचले इलाकों में जलभराव से दोपहिया वाहन चालकों के साथ राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जम्मू में शुक्रवार को दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ इंद्र देव ने रंग दिखाया और शहर के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। वहीं, ठंड ने फिर जोर पकड़ लिया है। जम्मू में शुक्रवार सुबह से शाम तक 8.1 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 9.3 डिग्री गिरकर 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 26.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से 7.1 डिग्री गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बटोत में सबसे अधिक 65.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें