फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: मेडिकल कालेजों के लिए 1235 पद विज्ञापित, 4 फरवरी से ऑनलाइन होंगे आवेदन

Sat, 02 Feb 2019 01:29 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने राज्य के पांच नए मेडिकल कालेजों के लिए 1235 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए हैं। इसके लिए आनलाइन आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया 4 से 27 फरवरी 2019 के बीच होगी।
विज्ञापन


जेकेएसएसबी के पीआरओ मलिक सुहैल के अनुसार स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक मेडिकल कालेज के लिए रेफर की गई 41 अलग अलग विज्ञापन के अंतर्गत 247 पदों को विज्ञापित किया गया है। राजोरी, डोडा, कठुआ, अनंतनाग और बारामुला में नए मेडिकल कालेज स्थापित किए जा रहे हैं।

आवेदन प्रक्रिया में उम्मीदवारों द्वारा भरा गया फार्म अंतिम माना जाएगा। इसलिए वे सभी जरूरी नियमों का पालन करते हुए आवेदन भरें। आवेदन पत्र में कोई जानकारी न भरने पर उसे दोबारा भरने का दावा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


केवल ऐसे उम्मीदवार, जिन्होंने आनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तक सभी तरह से पात्रता हासिल कर ली है, वे आवेदन करने के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बोर्ड ने पूर्वावलोकन विकल्प भी पेश किया है जो उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में भरे गए विवरणों को उसके वास्तवित प्रस्तुतिकरण से पहले पूर्वावलोकन करने की अनुमति देता है।

प्रवक्ता ने कहा कि गृह विभाग की फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के 20 विभिन्न पदों के लिए एक विज्ञापन जारी किया है, जिसके लिए उम्मीदवार अपने आनलाइन आवेदन फार्म 5 फरवरी 2019 से 27 फरवरी 2019 तक भर सकते हैं। बोर्ड ने अपने विज्ञापन संख्या 01 आफ  2018 तिथि 02-04-2018 के अंतर्गत विभिन्न विभागों के 212 पदों की 56 आइटमों के चयन के बारे में सरकार को जम्मू कश्मीर (सिविल सेवा विकेंद्रीकरण) भर्ती नियम 2010 के नियम 14 में छूट देने पर विचार करने के लिए एक प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें