फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमापार गोलाबारी से बचने को कुपवाड़ा-बारामुला में बनेंगे 125 बंकर, सरकार ने जारी किए 25 करोड़ रुपये

Sun, 09 Feb 2020 11:27 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
बंकर, प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
सीमांत जिले कुपवाड़ा व बारामुला में 125 कम्युनिटी बंकर बनाए जाएंगे। इसके लिए 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है। डिवकाम बशीर खान ने बताया कि ये दोनों जिले क्रास बार्डर फायरिंग से काफी अधिक प्रभावित होते हैं। लोगों की जान-माल का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


डिवकाम ने बताय कि बांदीपोरा में 125 कम्युनिटी बंकर के लिए पहले ही 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किया जा चुका है। कम्युनिटी बंकर निर्माण का काम जल्द शुरू किया जाएगा ताकि लोगों को अधिकाधिक लाभ मिल सके। 

ज्ञात हो कि पिछले दिनों दौरे के दौरान उप राज्यपाल जीसी मुर्मू से मिलकर लोगों ने बंकर की मांग उठाई थी। इसके बाद यह राशि जारी की गई है। केंद्र सरकार की ओर से आईबी पर जम्मू, सांबा, कठुआ तथा एलओसी पर राजोरी व पुंछ में पहले ही बंकर निर्माण की मंजूरी दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें