नौशेरा। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शनिवार को जगह-जगह दूध की गुणवत्ता जांची। फूड सेफ्टी ब्लॉक अधिकारी नौशेरा कुलबीर सिंह ने टीम के साथ कस्बे के हलवाइयों के यहां दूध की क्वालिटी जांची और सैंपल भरे। साथ ही झांगड़ चौक में दूध विक्रेताओं को रोककर जांच की और कम गुणवत्ता वाला 150 लीटर दूध नष्ट किया। कुलबीर सिंह ने बताया कि सैंपल जांच के लिए लेबोरेटरी में भेजे जाएंगे। मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें, पिछले काफी समय से लोग शिकायत कर रहे थे कि कस्बे में मिलावटी दूध बिक रहा है। इसी आधार पर टीम ने शनिवार को कार्रवाई की। लोगों ने विभाग की इस कार्रवाई को सराहा।