फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पॉलीथीन कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जेके एसपीसीबी ने पॉलीथीन बैग उत्पादकों को अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के बारे में सूचना देने को कहा है। ताकि सही काम कर रहें उत्पादकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

पॉलीथीन बैग उत्पादक एसोसिएशन के शुक्रवार को नरवाल कार्यालय में एक बैठक हुई। इसमें उन्हें 50 माइक्रोन से नीचे के पॉलीथीन बैग नहीं बनाने के निर्देश दिए गए। वहीं डायरेक्टर एसपीसीबी ने उत्पादकों से कहा कि वह अवैध रूप से नियमों को ताक पर रख रहें, उत्पादकों के बारे में सूचना दें। साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया गया कि उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। एसपीसीबी चेयरमैन रवि कुमार केसर व अन्य अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए। रवि कुमार ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के तहत कठोर कार्रवाई से बचने के लिए उत्पादकों को नियम पालन करने का सुझाव दिया। एसोसिएशन ने अधिकारियों से कहा कि वह विभाग का पूरा सहयोग करेंगे। साथ ही उन्होंने विभाग की सुझाई गई, बाई बैंक पॉलिसी पर इस्तेमाल हुई पॉलीथीन 30 रूपये किलो वापसी लेने पर सहमति जताई। वहीं लोगों के बीच पर्यावरण बचाव से जुड़ा जानकारियां पहुंचाने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें