फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी और पुंछ में जीओसी ने सुरक्षा की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगरोटा 16 कोर के नव नियुक्त जीओसी परमजीत सिंह ने वीरवार को राजोरी और पुंछ जिलों में एलओसी पर सुरक्षा की समीक्षा की। उनके साथ सेना के कई अधिकारी मौजूद रहे। सिंह ने सुरनकोट सेक्टर और राजोरी के पलमा का दौरा किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने जीओसी को न सिर्फ मौजूदा सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी, बल्कि हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव और आगामी पंचायत चुनाव की सुरक्षा बंदोबस्त से भी अवगत कराया। एलओसी पर घुसपैठ के लिए हमेशा से तैयार आतंकियों के बारे बताया। उनकी गतिविधियों से अवगत कराया। जीओसी ने जवानों का हौसला बढ़ाया। साथ ही स्थानीय लोगों का शांति और सौहार्द बनाए रखने में योगदान देने की सराहना की। खासतौर पर दोनों जिलों के गुज्जर बक्रवाल समुदाय की। स्थानीय प्रशासन और अन्य सुरक्षाबलों के आपसी तालमेल को प्रशंसा की। लोगों को बिना किसी तरह की परेशानी के एलओसी की रक्षा करने पर जवानों को प्रोत्साहित किया। बताते चलें कि 2016 में सेना की तरफ से पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में पीओके मेें घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करने की प्लानिंग में जीओसी परमजीत सिंह का अहम योगदान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें