फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चंडी के जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मां चंडी के जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे श्रद्धालु
विज्ञापन

इस बार करीब दो लाख श्रद्धालुओं के मचैल पहुंचने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
किश्तवाड़। अमरनाथ यात्रा के बाद राज्य की दूसरी बड़ी मचैल यात्रा में इस बार करीब दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। हर रोज 300 से 400 वाहन किश्तवाड़ शहर को पार कर पाडर की तरफ जा रहे हैं। इनमें राज्य से बाहर के श्रद्धालु भी शामिल हैं। माता के भजन व जयकारे हर तरफ गूंज रहे हैं।
इस बार भी लंगर जगह-जगह लगे है। दो अलग-अलग कंपनियों के चार हेलीकाप्टर सेवा में लगे हैं। 1980 के करीब से चली यह यात्रा विस्तार ले रही है।सोमवार को किश्तवाड़ शहर को पार करने वाले वाहनों की संख्या 317 रही। इसमें 306 छोटे वाहन और 11 बड़े वाहन शामिल थे। इनमें कुल 3406 यात्री शामिल थे। इनमें 2023 पुरुष, 1057 महिलाएं, 325 बच्चे और एक साधू शामिल थे। यह जानकारी एआरटीओ अभय इंदु शर्मा ने दी। यात्रा शुरू होने से सोमवार तक मचैल जाने वालों की संख्या करीब 21 हजार से अधक हो गई है। जैसे जैसे छड़ी मुबारक के आने के दिन पास आएंगे, यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन

सोमवार को किश्तवाड़ बंद का असर यात्रियों पर नहीं पड़ा, वाहनों को भी किसी ने नहीं रोका। अभी तक शांति से यात्रा संचालित है। यात्रियों का कहना है कि हर जगह उन्हें सुविधा मिल रही है। मौसम भी बहुत सुहावना है। न ही ठंड है और न ही गर्मी।
विज्ञापन

भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सर्व शक्ति सेवक संस्था कुछ वर्षों से सरकार से मांग कर रही है कि इस यात्रा को भी श्राइन बोर्ड के तहत लाया जाए, ताकि यात्रियों को पर्याप्त सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें