फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर जिले के बसंत नगर में आज सुबह एक बस 300 फीट गहरी खई में जा गिरी जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई । इस हादसे में लगभग दो दर्जन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


अभी तक मिली जानकारी के अनुसार खाई में 10 लोगों के शव निकल लिए गए हैं। जबकि लगभग 31 लोगों के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

यह हादसा आज सुबह तकड़े उस वक्त हुआ जब बस राम नगर से बसंत नगर जा रही थी। तभी अचानक बस का ड्राइवर बस पर अपना संतुलन खो बैठा जिससे बस गहरी खाई में जा गिरी।
Trending Videos
विज्ञापन

दो लोगों के एयरल‌िफ्ट कर जम्मू लाया गया

अभी तक 10 लोगों की मौत की पुष्ट‌ि प्रशासन द्वारा कर दी गई है। इन सभी म़तकों के शवों के रामनगर के सरकारी अस्पताल में रखा गया है। वहीं अभी तक इस हादसे में 23 घायल लोगों के राम नगर में इलाज चल रहा हैं।

हादसे घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर है। इन्हें जम्मू जीएमसी के ल‌िए र‌िफर क‌िया जा रहा है। गंभीर रुप से घायल दो लोगों के एयरल‌िफ्ट कर जम्मू लाया गया है।

फ‌िलहाल घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे की श‌िकार हुई 42 सीटर बस में लगभग 30- 32 लोगों की होने की खबर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें