कठुआ। जिला खनन विभाग ने रावी दरिया के डाउनस्ट्रीम में नियमों का उल्लंघन करने पर 11 हजार 275 रुपये जुर्माना लगाया गया है। यहां रावी दरिया पर बने नेशनल हाईवे के रावी पुल के एक किलोमीटर के दायरे के भीतर पोकलेन से खनन किया जा रहा था। जो गलत है।
खनन विभाग के अधिकारियों को बुधवार को जानकारी मिली कि रावी दरिया में नियमों का उल्लंघन करते हुए खनन किया जा रहा है। इस पर विभाग की टीम ने तत्काल ही मौके पर पहुंच गई और जांच में पाया कि
मौके पर नियमों को उल्लंघन हो रहा है। टीम ने तत्काल ही काम बंद कराया और अनुबंधित फर्म पर 11 हजार 275 रुपये जुर्माना लगाया। इस संबंध में जिला खनन अधिकारी बोधराज ने बताया कि किसी भी पुल के एक किलोमीटर अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम में खनन पर प्रतिबंध है। ऐसे में किसी भी सूरत में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्यूरो