जम्मू-कश्मीर में कई वर्षों से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे 112 डॉक्टरों को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। इनमें मेडिकल ऑफिसर, कंसलटेंट सर्जन, कंसलटेंट मेडिसिन, बी ग्रेड स्पेशियलिस्ट ऑॅर्थोपेडिक्स, बी ग्रेड फिजिशियन, बी ग्रेड आप्थाल्मोलॉजी, बी ग्रेड स्पेशियलिस्ट गायनी, डेंटल सर्जन आदि शामिल हैं।
नोटिस का डॉक्टरों ने नहीं दिया संतोषजनक जवाब
इनमें 12 प्रोबेशन और बाकी 100 डॉक्टर दो से 17 साल की अवधि से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे हैं। कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद इन डॉक्टरों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
दूरदराज व पहाड़ी क्षेत्रों में तैनाती थी
इनमें अधिकांश डॉक्टरों की दूरदराज व पहाड़ी क्षेत्रों में तैनाती की गई थी, लेकिन ये ड्यूटी से नदारद रहे। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने इनकी बर्खास्तगी के आदेश जारी किए हैं।
इन्हें किया गया बर्खास्त
डॉ. रोमोत्रा रोहिणी कृष्ण, डॉ. अजयदीप सिंह, डॉ. अब्दुल हमीद, डॉ. मुदस्सर, डॉ. सोबिया माजिद, डॉ. हनीफ मकबूल, डॉ. मोहम्मद शफीक रुबानी, डॉ. एजाज अहमद भट्ट, डॉ. विजय कुमार, डॉ. साहिल कोहली, डॉ. नमिता कौल, डॉ. संजय साधु, डॉ. भावना रैना, डॉ. साबहिया फिरदौस, डॉ. पवन पुनीत, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. आशु डोगरा, डॉ. विनीत महाजन, डॉ. मिशाह आफशीन, डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. साहिल गुप्ता, डॉ. निर्दोष महाजन, डॉ. निखिल महाजन, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. सुशील कुमार शर्मा, डॉ. सुनीता, डॉ. राधिका गुप्ता, डॉ. कर्ण डांग, डॉ. तजामुल हुसैन, डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. वसीम रशीद, डॉ. तनवीर अहमद, डॉ. नुसरत जाबीन, डॉ. परवेज सज्जाद, डॉ. फैजाना महराज, डॉ. जुबेर खुर्शीद, डॉ. शेख इमरान, डॉ. मुज्जफर रशीद, डॉ. वसीम उल रहमान, डॉ. ओमेश्वर सिंह, डॉ. अंकुश सडोत्रा, डॉ. योशिता महाजन, डॉ. शिवानी पनहोत्रा, डॉ. जगमोहन सिंह, डॉ. इरफान नजीर, डॉ. मोहम्मद सलीम बाबा, डॉ. रूबिया रिहान, डॉ. लुबाना नबी, डॉ. सुहेल जहूर, डॉ. अंकुर मल्होत्रा, डॉ. सचिव गंडोत्रा, डॉ. तिलक राज, डॉ. सूर्य अजीज, डॉ. विक्रांत परिहार, डॉ. हतीश कुमार, डॉ. शाबिया फरीद, डॉ. ज्योति कौल।
लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे 112 डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। अब इन खाली पदों को दोबारा भरने के लिए भर्ती एजेंसी को कहा जाएगा। जल्द ही नई भर्ती करवाई जाएगी।
- मनोज कुमार द्विवेदी, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग