फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: जम्मू-कश्मीर में 24 घंटों के भीतर कोरोना के 11 मामले, 8849 लोगों के हुए टेस्ट 

Mon, 13 Jun 2022 03:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को किए गए 8849 कोविड परीक्षणों में से 11 लोग संक्रमित पाए गए। कठुआ में एक और कुपवाड़ा जिले में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना की जांच करवाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं। इनमें जम्मू संभाग से छह और कश्मीर संभाग से पांच नए मामले शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को किए गए 8849 कोविड परीक्षणों में से 11 लोग संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन


कठुआ में एक और कुपवाड़ा जिले में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 88 पहुंच गई है। जम्मू संभाग में 66 और कश्मीर में 22 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन


बता दें कि देश के कई राज्यों में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में भी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें