फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के चलते बिहार जाने वाली ट्रेनें हाउसफुल

Fri, 02 Oct 2015 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार चुनाव को देखते हुए पहले तथा दूसरे चरण में जिन इलाकों में मतदान है वहां जम्मू से जाने वाली ट्रेनें हाउसफुल हैं। आरक्षण न मिलने की स्थिति में कई लोगों ने अमृतसर से टिकट करवा रखा है।
विज्ञापन


बेगूसराय तथा आस पास के इलाकों में पहले चरण में 12 अक्तूबर को मतदान है। यहां जम्मू-गुवाहाटी एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को चलती है। नौ अक्तूबर को इस ट्रेन में 126 तक वेटिंग लिस्ट है।

बरौनी तक शुक्रवार को जाने वाली मौर्य ध्वज एक्सप्रेस में दो एवं नौ अक्तूबर को जगह नहीं है। बरौनी से बेगूसराय जाया जा सकता है। इसी प्रकार अमृतसर से मंगलवार, वीरवार, शुक्रवार एवं रविवार को दरभंगा जाने वाली शहीद एक्सप्रेस में छह, आठ एवं नौ अक्तूबर को वेटिंग लिस्ट है।
विज्ञापन


अमृतसर से सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को दरभंगा जाने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस में नौ एवं 11 अक्तूबर को जगह नहीं है। बिहार के उत्तर प्रदेश से सटे इलाके में 16 अक्तूबर को दूसरे चरण में चुनाव है।

ऐसे में यहां के लिए कोलकाता एक्सप्रेस सीधी ट्रेन है जो भभुआ रोड, कुदरा, सासाराम, डेहरी आन सोन आदि स्थानों पर जाती है। इसके अलावा बुधवार तथा रविवार को पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस तथा हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन (मंगलवार, वीरवार एवं रविवार) से मुगलसराय स्टेशन भी जाकर बिहार जाया जा सकता है।

बनारस के लिए सीधी ट्रेन बेगमपुरा रोजाना है। इसमें 13 और 14 अक्तूबर को जगह नहीं है। यही हाल हिमगिरी में 11 एवं 12 अक्तूबर को है। अर्चना एक्सप्रेस में 14 अक्तूबर को जगह नहीं है। बेगमपुरा एक्सप्रेस में भी 13 एवं 14 अक्तूबर को मारामारी है।

वोट डालने के लिए जाने वाले बिहार के लोगों का कहना है कि रिजर्वेशन तो करा रखा है, लेकिन अभी टिकट कन्फर्म नहीं है। तत्काल टिकट के लिए भी प्रयास किया जाएगा। इन सबके बाद भी जगह नहीं मिली तो जनरल बोगी में जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें