फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने गन लाइसेंस जांच शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सीबीआई ने फर्जी गन लाइसेंस मामले की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की एफआईआर की कापी भी विजिलेंस के पास पहुंच गई है।
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस की एटीएस के आग्रह पर केस को ट्रांसफर किया गया है। राजस्थान एटीएस ने जम्मू-कश्मीर के आईएएस अधिकारी के भाई को फर्जी गन लाइसेंस घोटाले में पकड़ा था। चंडीगढ़ स्थित सीबीआई ने रणबीर पिनल कोड, 3/25 आमर्स एक्ट, भ्रष्टाचार निरोधक विशेष धाराओं के तहत केस दर्ज किया। राजस्थान पुलिस के महादिशेक ओपी गल्होत्रा की सिफारिश पर सीबीआई ने केस दर्ज किया है। नवंबर महीने में इस घोटाले का पर्दाफाश किया गया था।
विज्ञापन

केस के अनुसार वर्ष 2012 से 2016 तक जम्मू कश्मीर के डोडा, रामबन, उधमपुर जिले से 1 लाख 43 हजार लाइसेंस जारी किए। पूरे राज्य से 4 लाख 29 हजार के करीब लाइसेंस जारी हुए। इस मामले में एटीएस 52 लोगों को पकड़ा। गुड़गांव से आईएएस अधिकारी के भाई व अन्य लोगों को पकड़ चुकी है। छापे के दौैरान 40 लाख रुपये भी जब्त किए गए। सेना, नेवी, एयरफोर्स व अन्य सशस्त्र बलों के जवानों को यह लाइसेंस जारी हुए। कुपवाड़ा और उधमपुर से भी फर्जी लाइसेंस का भंडाफोड़ राज्य गृह विभाग कर चुका है। सेना को भी पत्र लिखा गया है, फिलहाल उनकी तरफ से कोई रिस्पांस नहीं आया है। जम्मू कश्मीर विजिलेंस ने भी मामले की जांच शुरू की थी। मामला अन्य राज्यों तक फैला होने के कारण राज्य गृह विभाग ने भी केस को सीबीआई के हवाले करने की सिफारिश की थी। सूत्रों के अनुसार पंजाब, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में रैकेट फैला हुआ है। एटीएस ने छापे के दौरान फर्जी मोहरे, सेना के जवानों के फार्म आदि भी जब्त किए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें