फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में अभी भी 100 नेता नजरबंद, अनुच्छेद 370 हटाने के बाद की गई थी कार्रवाई

Sat, 16 Nov 2019 02:15 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कश्मीर नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से नजरबंद नेता अभी भी उसी हाल में हैं। केंद्र सरकार ने एहतियातन इन्हें अस्थाई जेलों में बंद किया है। फिलहाल बर्फबारी से ठंड बढ़ने पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को वहां से नए सरकारी आवास में स्थानांतरित किया गया है। जबकि अभी भी करीब सौ नेता घाटी में नजरबंद हैं। 
विज्ञापन


अनुच्छेद 370 हटाने के बाद केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, पूर्व सीएम डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला समेत 100 राजनीतिक दलों के नेताओं को जम्मू कश्मीर में बनाई गई अस्थाई जेलों में रखा था। महबूबा मुफ्ती की बेटी के ट्वीट के बाद उन्हें तो दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अभी भी सरकारी गेस्ट हाउस हरि निवास में बंद हैं। उन्होंने अभी ठंड की कोई शिकायत नहीं की है। 

कई अन्य नेताओं को भी शिफ्ट करने पर विचार
राजनीतिक दलों के 100 के करीब नेता पांच अगस्त से श्रीनगर के शेर ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, एसकेआईसीसी समेत अपने घरों में हिरासत में हैं। सरकार ठंड के कारण सभी नेताओं को श्रीनगर की एमए रोड स्थित एमएलए हॉस्टल में शिफ्ट करने का विचार कर रही है। सूत्रों की मानें तो करीब 28 नेता एसकेआईसीसी में बंद हैं, जबकि अन्य अपने घरों में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें