फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सिफारिश पर कश्मीर में 10 हजार सोशल मीडिया एकाउंट बंद

Fri, 07 Apr 2017 06:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सोशल मीडिया एकाउंट बंद - फोटो : demo
विज्ञापन
कश्मीर में आतंकी हमलों के दौरान सक्रिय हो जाने वाले वाटसएप ग्रुप और फेसबुक अकाउंट पुलिस ने बंद करवा दिए हैं। इनकी जांच अब शुरू कर दी गई है। राज्य पुलिस ने आईटी विभाग से दस हजार एफबी और 300 वाटसएप ग्रुप को बंद करने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन


राज्य पुलिस महानिदेशक एस पी वैद का कहना है कि इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। इस मामले से जुड़े लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार आतंकी हमलों के वक्त स्थानीय लोगों का एकदम से पहुंच जाना पुलिस के लिए सिरदर्दी बना हुआ था। पुलिस को यह समझ नहीं आता था कि एकदम से कैसे लोग पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट

गृह मंत्रालय - फोटो : File Photo
इसके बाद पता चला कि आतंक के आका सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और वाट्सएप के जरिए युवाओं को घटनास्थल पर भेज देते हैं। हमला होने से ठीक पहले संदेश फ्लैश कर दिया जाता है।

जैसे हमला होता है तो आतंकियों को भागने में मदद करने के लिए स्थानीय युवकों को मौके पर भेज दिया जाता है। पिछले कई हमलों में ऐसा ही होता आ रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास भी इसकी सूचना पहुंची थी।

इसके बाद केंद्र ने राज्य पुलिस से बात की और दोनों के निर्णय से यह अकाउंट बंद करवाए गए। यह नेटवर्क पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आकाओं और कश्मीर में बैठे देश विरोधी तत्वों की ओर से चलाया जा रहा था। डीजीपी वैद का कहना है कि बहुत से अकाउंट और भी बंद किए जाएंगे। इनकी सूची भी तैयार की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें