फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा: मुठभेड़ में एक आंतकी ढेर, एक जवान शहीद, 4 घायल

Wed, 15 Jun 2016 11:06 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
kupwara - फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिला कुपवाड़ा के मच्छेल सेक्टर में मंगलवार से आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सेना ने आतंकवादी को मार गिराया जबकि सेना का एक जवान शहीद हो गया। इस मुठभेड़ में सेना के चार जवान घायल भी बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह शुरु हुई ये मुठभेड़ आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है। घटना एलओसी के करीब कटवारा जंगल क्षेत्र की जेट गली की है। आतंकियों का यह दल घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल होने की फिराक में था, जिसे सतर्क जवानों ने एलओसी के पास ही विफल कर दिया। 

मंगलवार की सुबह एलओसी की सुरक्षा में तैनात सेना की 56 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों ने इलाके में संदिग्ध हरकत देखी। आतंकियों का एक दल पीओके से एलओसी पर घुसपैठ कर मच्छेल सेक्टर में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घटना स्थल पर पैरा कमांडो पहुंचे

- फोटो : ANI
जवानों ने जब उन्हें ललकारा तो आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इसका सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देना शुरू किया। इसके साथ ही भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। 

जिसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। जबकि एक जवान मुठभेड़ दौरान सीने में गोली लगने से शहीद हो गया। फिलहाल घटना स्थल पर पैरा कमांडो पहुंच गए है। आंतकियों के भागने के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। 

सेना के अनुसार मुठभेड़ के दौरान आतंकियों द्वारा की गई शुरूआती फायरिंग में दो जवान जख्मी हुए हैं। उन्हें तुरंत सेना के अस्पताल में ले जाया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें