फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में मंदिर में तोड़फोड़ पर बवाल, इंटरनेट सेवाएं ठप

Wed, 15 Jun 2016 10:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
थाने के निकट सड़क के किनारे खड़ी दो बसों को आग के हवाले कर दिया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर के जानीपुर इलाके में स्थित आपशंभु मंदिर में तोड़फोड़ की वारदात से देर शाम को शुरू हुए बवाल के बाद देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए थे। फिलहाल जम्मू में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


घटना की शिकायतकरने गए व्यक्ति के साथ पुलिस की मारपीट के आरोप ने बवाल को और भड़का दिया। गुस्साए युवाओं की भीड़ ने थाने पर धावा बोल दिया। पथराव शुरू हो गया। फिलहाल इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है। हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

थाने के निकट सड़क के किनारे खड़ी दो बसों, दो पुरानी कारों और एक स्कूटी को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। डिवाइडर पर लगे ट्री गार्ड और ट्रैफिक सिग्नल की लाइटें भी तोड़ दी गईं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर जमकर डंडे बरसाए। 
विज्ञापन


बेकाबू भीड़ पर आंसू गैस के गोले भी दागे। पुलिस और भीड़ के बीच हुए हिंसक टकराव में प्रदर्शनकारी, पत्रकार और पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। इस बीच मंदिर में तोड़फोड़ की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गई। 
विज्ञापन

पांच घंटे से भी अधिक समय तक चले घमासान के दौरान पुलिस बेबस दिखी

- फोटो : Amar Ujala
इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पांच घंटे से भी अधिक समय तक चले घमासान के दौरान पुलिस बिलकुल बेबस नजर आई। इस दौरान आसपास के इलाकों में वाहनों के आने जाने पर रोक लगा दी गई। पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी मालुमात नहीं हो पा रही है। 

पुलिस की पिटाई से बुरी तरह जख्मी एक युवक को कुछ पुलिस वाले उठाकर ले गए। उसे कहां ले जाया गया, यह पता नहीं चल सका है। हालात बिगड़ने की सूचना पाकर डीसी और एसएसपी समेत पुलिस और प्रशासन के तमाम आला अफसर पौके पर पहुंच गए। भीड़ ने इन पर भी पत्थर फेंके। 

जानकारी के अनुसार आप शंभु मंदिर में तोड़फोड़ की खबर के बाद कुछ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने ले आई। यह बात जब अन्य लोगों को पता चली तो धीरे-धीरे जानीपुर थाने के बाहर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उन्होेंने नारेबाजी शुरू कर दी। 

सूचना पाकर डीसी और एसएसपी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने कई बार लाठीचार्ज किया। इस पर भी जब वे पथराव करते रहे तो आंसू गैस के गोले दागे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें