जम्मू एयरपोर्ट पर सुविधाएं बढ़ने से यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मार्च में रिकॉर्ड 1364 उड़ानों में 1.54 लाख यात्रियों ने जम्मू हवाई अड्डे से सफर किया। यह एयरपोर्ट के इतिहास में सबसे ज्यादा उड़ानें और यात्रियों की संख्या है।
2021 में जम्मू एयरपोर्ट से 12.24 यात्रियों ने सफर किया था, जबकि 12391 उड़ानों का परिचालन हुआ था। दिसंबर में रिकॉर्ड 1.53 लाख लोगों ने सफर किया। वहीं, 2020 में कुल 9898 उड़ानें के संचालन के साथ 9.93 लाख यात्रियों ने सफर किया था।
मार्च में जम्मू एयरपोर्ट में अब तक की सबसे अधिक उड़ानें और यात्रियों की संख्या दर्ज की है। जम्मू एयरपोर्ट में सुविधा बढ़ने के साथ यात्रियों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। - रंजन ठाकुर, प्रमुख सचिव उद्योग और वाणिज्य विभाग
2020 में उड़ानों एवं यात्रियों की संख्या
महीना उड़ानें यात्री