फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-स्कूटी की टक्कर में दो जख्मी

Wed, 10 Dec 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ के पास स्कूटी और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। आमने-सामने हुई इस भिड़ंत में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वार्ड सोलह के निवासी 29 वर्षीय दीपक कुमार अपनी स्कूटी पीबी35के-0688 से लखनपुर से कठुआ की ओर आ रहे थे। हटली मोड़ से वह कठुआ की ओर मुड़े, तभी कठुआ से आ रही बाइक सवार कोटपुन्नु निवासी 27 वर्षीय सुशील कुमार से टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक और स्कूटी के अगले हिस्से टूट गए। दोनों चालकों की टांगों में चोट आई है। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

गौरतलब है कि कालेज मार्ग और हटली मार्ग शहर को आने के लिए दो प्रमुख मार्ग हैं। जहां पर हादसों के कारण कई लोग घायल हो चुके हैं। ऐसे में इन मार्गों पर ट्रैफिक सिगनल का इंतजाम किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें