फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा

Sun, 22 Feb 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल संकट से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को पीएचई विभाग के  कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। भड़के ग्रामीणों ने कहा कि यदि अगले चौबीस घंटों के भीतर गांव में पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वह जिला उपायुक्त कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल यशपाल गोस्वामी ने कहा कि दो महीने से पानी की बूंद-बूंद को लोग तरस गए हैं। हमीरपुर स्टेशन पर विभाग ने दो दिन पूर्व मोटर ठीक करवाने के नाम पर एक दिन सप्लाई बहाल की, लेकिन मोटर फिर से जल गई। ऐसे में उनके सामने फिर से पानी का संकट खड़ा हो गया है।

प्रदर्शनकारियों में शामिल बालराम शर्मा, गोपालदास, ओमप्रकाश, सोहनलाल, प्रकाश चंद आदि ने कहा कि पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को रोजाना परेशान होना पड़ रहा है। गरमी का सीजन शुरू होने से पूर्व ही ऐसे हालात बन गए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के लिए दिनभर सबसे बड़ी चुनौती पीने का पानी जुटाना बन गई है। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति एक बुनियादी सुविधा है, जिसे लेकर संबंधित विभाग गंभीर नहीं है। एक तो समय से पानी की आपूर्ति करने में विभागीय अमला विफल रहता है, वहीं दूसरी तरफ मोटर खराब होने पर उसकी मरम्मत में भी लापरवाही बरती जाती है। हर हाल में परेशानी ग्रामीणों के लिए खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह चेतावनी के रूप में जिला प्रशासन को अवगत करवा रहे हैं। इसके बाद वह संघर्ष तेज करने को मजबूर होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें