फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में बीनिया ने मारी बाजी

Wed, 18 Feb 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हर साल की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि पर्व पर सेहस्वां स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर सहित पंजाब और हिमाचल से आए करीब दो सौ पहलवानों ने रोमांचक मुकाबलों में हिस्सा लिया। विभिन्न चरणों में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले में पहुंचे जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीनिया पहलवान ने फगवाड़ा के शम्मी पहलवान को हराकर दंगल जीत लिया।
 
सेहस्वां दंगल कमेटी और ठठी दंगल कमेटी के संयुक्त प्रयास से आयोजित वार्षिक दंगल को मास्टर केवल शर्मा की देखरेख में करवाया गया। इस अवसर पर हीरानगर विधायक कुलदीप राज और लखनपुर सरथल डेवलपमेंट अथॉरिटी के कार्यकारी अधिकारी डॉ. भारत भूषण विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अतिथियों ने विजेता पहलवानों को 51 हजार रुपये की इनामी राशि भेंट की। वहीं एलएसडीए के कार्यकारी अधिकारी डॉ. भारत भूषण ने दंगल आयोजन के प्रभारी मास्टर केवल शर्मा को पारंपरिक खेल को बढ़ावा देने के लिए भेंट दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें