बस स्टैंड थाना अंतर्गत सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक बेकाबू टैंकर ने जालंधर के व्यापारी को कुचल दिया। इस हादसे में व्यापारी नवल किशोर की एक टांग टूट गई।
आसपास के लोगों ने नवल को जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। हादसा बीसी रोड ज्यूल चौक के नजदीक हुआ। घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पेट्रोल टैंकर को सीज करके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि बीसी रोड पर एक पेट्रोल टैंकर ने राहगीर को कुचल दिया है। मौके पर पहुंचने पर नवल घायल हालत में मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से उसे जीएमसी पहुंचाया। नवल के अनुसार वह जम्मू किसी जरूरी काम से आया था। पेट्रोल टैंकर खाली था।
पुलिस ने टैंकर (जेके 02 ए डब्ल्यू 1433) को सीज कर लिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।