फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष विभाग ने वेलनेस सेंटर पटनीटॉप में किया योग और ध्यान सत्र आयोजित

विज्ञापन
योग करते हुए स्थानिए लोग व अन्य - फोटो : KATRA
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। आयुष निदेशालय की ने पटनीटॉप में जिला प्रशासन और पटनीटॉप विकास प्राधिकरण के सहयोग से आयुष स्पेशलाइज्ड वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एक योग और ध्यान सत्र का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसका उद्घाटन प्राधिकरण के सीईओ शेर सिंह ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों सहित विभिन्न आयु वर्ग के करीब 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सत्र की शुरुआत योग प्रार्थना के साथ हुई। इस दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसन और प्राणायाम अभ्यास करने के लिए कहा गया। कार्यक्रम के अंत में निशुल्क चिकित्सा सहायता शिविर भी आयोजित हुआ, जिसमें आयुष क्वाथ, च्यवनप्राश, तुलसी, अश्वगंधा, आदि जैसी अन्य आयुष प्रतिरक्षा बढ़ाने की किट लोगों में वितरित की गईं।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. राकेश कुमार शान ने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि आयुष विभाग की इस पहल को सफल बनाने में सहयोग करें। ताकि, पटनीटॉप को वेलनेस टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जा सके। प्रदेश में वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय आयुष मिशन के तत्वावधान में छह विशेष वेलनेस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों में पंचकर्म, हिजामा, योग ध्यान, औषधीय मालिश जैसी विशेष आयुष सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

योग करते हुए स्थानिए लोग व अन्य- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें