फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रिकार्ड बनाने साइकिल पर निकले नेत्रहीन अजय लालवानी

विज्ञापन
कश्मीर से उधमपुर पहुंचा नेत्रहीन अजय अपनी टीम के साथ - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। सड़क सुरक्षा पर देशवासियों को जागरूक करने और विश्व रिकार्ड बनाने के लिए मुंबई के नेत्रहीन अजय नानकराम लालवानी मुंबई से श्रीनगर, श्रीनगर से कन्याकुमारी और कन्याकुमारी से मुंबई की यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा में वह बुधवार को श्रीनगर से उधमपुर पहुंचे, जहां शहरवासियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मुंबई से श्रीनगर तक का सफर पूर करने और श्रीनगर से कन्याकुमारी के सफर के दौरान अजय सुबह करीब साढ़े नौ बजे उधमपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि वह करीब 7500 किलोमीटर का सफर तय कर नया विश्व रिकार्ड बनाने जा रहे हैं। उन्होंने 15 नवंबर को इस यात्रा की शुरूआत की थी, और उनके साथ 15 सदस्यों की टीम दो वाहनों के साथ चल रही है। एक वाहन उनके आगे चलता है, और एक वाहन उनके पीछे चल रहा होता है।
आगे वाहन में दो लोग बैठे होते हैं, और वॉकी टॉकी के जरिए उनके साथ संपर्क में रहते हैं। वह वॉकी टॉकी के जरिए ही रास्ते को लेकर दिशा निर्देश देते हैं। वह अपनी टीम के साथ 7500 हजार किलोमीटर का पूरा सफर तय करेंगे। उनका उद्देश्य देशवासियों को यह बताना है कि यातायात नियमों का पालन करके ही वाहन चलाएं और हादसों से बचे रहें। लापरवाही के कारण ही हादसे होते हैं, और इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक वह मुंबई से श्रीनगर और श्रीनगर से उधमपुर तक कुल 2178 किलोमीटर का सफय तय कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने 2019 में मुंबई से गोवा और गोवा से मुंबई तक का सफर तय किया था। इस सफर में उनकी पूरी टीम सहयोग करते हुए चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें