उधमपुर में महिला कालेज में मौजूद ट्रैकिंग में हिस्सा लेने वाली छात्राएं
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सरकारी महिला कॉलेज की 10 छात्राओं ने पंचैरी-सांकरी से लद्धाधार-नत्थाटॉप के विश्व प्रसिद्ध हेरिटेज रूट पर हेरिटेज वॉक और ट्रेकिंग के साथ दो दिवसीय स्वीप अभियान में भाग लिया। इसके लिए बुधवार को कॉलेज में एक संक्षिप्त कार्यक्रम कर विद्यार्थियों को बधाई दी। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य प्रो. मीनू महाजन ने कहा कि बीती शाम पटनीटॉप पर समाप्त हुए इस कार्यक्रम में महिला कॉलेज के 10 विद्यार्थियों ने भाग लेकर कॉलेज का नाम रौशन किया है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य निर्वाचन कार्यालय जम्मू-कश्मीर ने जिला प्रशासन, पटनीटॉप विकास प्राधिकरण और पर्यटन निदेशालय जम्मू के सहयोग से किया है। इस दौरान हिंदी के सहायक प्रोफेसर (एचओडी) एके रैना, रसायन विज्ञान के (एचओडी) एसोसिएट प्रो. केवल कुमार, सहायक प्रो. सुनील सिंह, सहायक प्रो. यश कुमार, आदि उपस्थित रहे।