फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकॉक में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 : भारतीय पैरा तीरंदाजों का डंका, शीतल देवी और पायल नाग ने जीते स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड अकादमी की बेटियों ने बढ़ाया मान, कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा में कजाकिस्तान को दी पटखनी, मिक्स्ड टीम में भी स्वर्णिम जीत
विज्ञापन

कटड़ा। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 में भारतीय पैरा तीरंदाजी दल ने विश्व स्तर पर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड आर्चरी अकादमी की स्टार खिलाड़ी शीतल देवी और पायल नाग ने सटीक निशाने से स्वर्णिम सफलता हासिल की है।

प्रतियोगिता के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में जांबाज जोड़ी शीतल देवी और पायल नाग का सामना कजाकिस्तान की झानत आइतिमोवा और आइजादा सैदान से हुआ। भारतीय तीरंदाजों ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी। दबाव भरे क्षणों में मानसिक मजबूती और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए भारतीय जोड़ी ने कजाकिस्तान को 150-147 के अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


स्वर्णिम सफलता का सिलसिला यहीं नहीं थमा। कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में कुमार तोमर और शीतल देवी की जोड़ी ने इंडोनेशिया की जोड़ी (फेरैली टियोडोरा और आरिफ फिरमांशाह) को एकतरफा मुकाबले में 153-146 से मात देकर एक और स्वर्ण पदक देश की झोली में डाल दिया।
विज्ञापन




श्राइन बोर्ड और खेल जगत में खुशी की लहर

खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धि पर श्राइन बोर्ड और खेल जगत उत्साहित है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने कहा कि पायल नाग और शीतल देवी ने न केवल श्राइन बोर्ड बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। श्राइन बोर्ड का लक्ष्य युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना है और यह जीत उसी समर्पण का परिणाम है। टीम की कोच अभिलाषा चौधरी ने खिलाड़ियों के अनुशासन और कठिन प्रशिक्षण की सराहना की। उन्होंने बताया कि फाइनल मैच चुनौतीपूर्ण था लेकिन खिलाड़ियों ने रणनीति पर टिके रहकर जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें