फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में पेड़ से लटका मिला उधमपुर के युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी के कटड़ा-उधमपुर मार्ग पर वीरवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सेरली चेक पोस्ट के समीप युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। राहगीरों ने जब जंगल की ओर युवक को देखा तो तुरंत सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है लेकिन परिजन के आरोप ने मामले को संदिग्ध बना दिया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान कुलदीप सिंह (21) पुत्र शंकर सिंह हुई है जो उधमपुर की तहसील रामनगर के गांव घोरड़ी का रहने वाला था। वर्तमान में कटड़ा के मुख्य बाजार में हनुमान मंदिर के पास किराए के कमरे में रहता था और यहीं काम करता था। सुबह हुई घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। शव को देखकर परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से साफ इनकार कर दिया है।
परिजन ने आरोप लगाया कि कुलदीप बहादुर लड़का था और वह ऐसा कदम नहीं उठा सकता। यह एक सुनियोजित हत्या है जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। उन्होंने पुलिस से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल एफआईआर दर्ज कर ली है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और युवक के मोबाइल समेत अन्य कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें