फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/मजालता। मनवाल पुलिस चौकी के समीप धार रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान रेखा देवी (50) पत्नी खेमराज निवासी सैल कोड़ी मनवाल के रूप में हुई है। उधर, हादसे के बाद गुस्साए क्षेत्रवासियों ने मनवाल में धार रोड को जाम कर यातायात पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, जिला प्रशासन से दिन के समय धार रोड से ट्रकों के गुजरने पर रोक लगाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

मनवाल इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक (एचपी12एम 8585) की चपेट में आने से एक राहगीर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने उसे पीएचसी मनवाल पंहुचाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं, घटना से गुस्साए लोगों ने धार रोड को जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे धार रोड पर वाहनों का कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आकर उनकी बात को नहीं सुनेंगे वह रोड से नहीं हटेंगे। मौके पर पहुंचे एसएचओ मजालता वीरेंद्र गुप्ता और तहसीलदार उत्तम सिंह ने लोगों को समझाकर यातायात को बहाल किया। धरने में शामिल चुन्नी लाल ने कहा कि यातायात पुलिस की लापरवाही के कारण धार रोड पर हादसे बढ़ गए हैं। वह मर्जी से ट्रैफिक को छोड़ और रोक देते हैं। इसका कोई समय निर्धारित नहीं है। विशेषतौर पर दिन के समय धार रोड से गुजरने वाले ट्रकों की आवाजाही हादसों का कारण बनती जा रही है। इसलिए दिन के समय गुजरने वाले वाहनों पर रोक लगाई जानी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दोनों तरफ से ट्रैफिक छोडे़ जाने पर क्षेत्र से रोजाना सैकडो ट्रक गुजरते हैं। इस वजह से छोटे बच्चों के अलावा अन्य लोगों के लिए भी रोड को क्रास करना मुश्किल हो जाता है। ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से ट्रक इतनी तेज रफ्तार से गुजरते हैं कि हर समय हादसों का भय बना रहता है। कुछ दिन पहले डीसी इंदु कंवल चिब ने भारी ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी। लेकिन चंद लोगों के विरोध के बाद इसे हटा दिया गया था। इसके बाद से हादसों में बढ़ोतरी हुई है। इसलिए मांग है कि जिला प्रशासन पुराने आदेश को लागू कर ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें