फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों ने लिया भद्रवाही लोक नृत्यों का आनंद

विज्ञापन
भद्रवाह में आयोजित विंटर कार्निवल - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
पर्यटकों ने लिया भद्रवाही लोक नृत्यों का आनंद
विज्ञापन

- तीन दिवसीय स्नो स्कीइंग फेस्टिवल में दूसरे उमड़ी पर्यटकों की भीड़
- तीसरे दिन को यादगार बनाने के लिए की गईं विशेष तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
भद्रवाह। संसद खेल स्पर्धा के तहत भद्रवाह की जाई घाटी में जारी विंटर कार्निवाल के तीन दिवसीय स्नो स्कीइंग फेस्टिवल में दूसरे दिन पर्यटकों की भारी भीड़ रही। इसको देखकर प्रशासन ने प्रबंधन समिति को तीसरे दिन के लिए विशेष तौर पर तैयार रहने को कहा है।
उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति, भद्रवाह कैंपस के रेक्टर, भद्रवाह पूर्व के बीडीसी अध्यक्ष, भद्रवाह पश्चिम के बीडीसी अध्यक्ष, डीडीसी सदस्य, एडीसी भद्रवाह और कई स्थानीय और बाहरी पर्यटकों ने सुंदर और मंत्रमुग्ध कर देने वाली जाई घाटी में आयोजित विंटर कार्निवाल का आनंद लिया। इसमें आगंतुकों के लिए जनजातीय समुदाय के स्थानीय लोगों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय नृत्य, पारंपरिक तलवार और छड़ी नृत्य, जोरबिंग बॉल, स्कीइंग, स्लेजिंग, स्नो रोपिंग, लोक नृत्य, कुड नृत्य, लद्दाखी नृत्य और खाद्य पदार्थों पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भद्रवाह के अतिरिक्त उपायुक्त चौधरी दिल मीर और बीडीए के सीईओ नवदीप वजीर ने कहा कि आगंतुकों ने प्रशासन के प्रयासों और उपलब्ध सुविधाओं की बहुत सराहना की है। सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने संसद खेल स्पर्धा के तहत इस क्षेत्र को एक अनूठा अवसर प्रदान किया है, जिसके माध्यम से जिला विशेष रूप से भद्रवाह क्षेत्र देशी-विदेशी पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा।

भद्रवाह में आयोजित विंटर कार्निवल- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: भदरवा मैं विंटर कार्निवल में स्कीपिंग करते पर्यटक बैठे अधिकारी.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: भदरवा मैं विंटर कार्निवल में स्कीपिंग करते पर्यटक बैठे अधिकारी.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें