फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर : पस्सी गिरने से घोरड़ी मार्ग बंद, लोग परेशान

विज्ञापन
चिनैनी में बारिश के दौरान छाता लेकर स्कूल जाते बच्चे और छाई धुंध। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
बारिश से पंचैरी मार्ग पर कीचड़ व फिसलन बढ़ी
विज्ञापन

उधमपुर। भारी बारिश के कारण दिनभर पंचैरी मार्ग पर कीचड़ व फिसलन बढ जाने से वाहनों की आवाजाही काफी प्रभावित रही। चूब्बू नाला क्षेत्र में फिसलन बढ़ जाने से एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बची।
सड़क मार्ग पर फिसलन अधिक होने से बस के स्लिप होने के डर से बस को नाला क्षेत्र से आगे निकालने के लिए चालक को कड़ी मश्क्कत करनी पडी। जिसके कारण काफी समय तक रोड़ पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इसके साथ ही उधमपुर से खोडगली को जा रही बस मानसर क्षेत्र में कीचड़ की वजह से स्पिल होते होते बची। बस में काफी संख्या में यात्री सवार थे जो बस के स्लिप होने के डर से थोडी देर के लिए बस से उतर गये तथा फिसलन वाले क्षेत्र को पार करने के बाद बस में सवार हुए।
विज्ञापन

मार्ग पर फिसलन बढ़ने व नालों का जलस्तर बढ़ जाने से काफी समय तक उधमपुर से पंचैैरी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। जिसके कारण पूरे सड़क मार्ग पर दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। मार्ग पर जाम लगने से वाहनों में सवार स्कूल विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों सहित अन्य बीमार बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पडा।
ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि रोड पर जारी विस्तारीकरण के अधूरे निर्माणकार्य के चलते मार्ग पर कीचड़ व फिसलन अधिक बढ़ गई है। जो बारिश के बाद वाहनों की सुचारु आवाजाही के लिए बाधा उत्पन्न करती है। इसके कारण वाहन हादसों की भी आशंका बनी हुई है। इसके साथ पंचैरी मार्ग पर आने वाले नालों पर पुलों की मंजूरी के बावजूद अभी तक निर्मित नहीं किया गया है। इसके चलते बारिश के दिनों में इन नालों का जलस्तर बढ़ जाता है।
किश्तवाड़ में कई इलाकों का संपर्क कटा
किश्तवाड़। जिले में हुई मुसलाधार बारिश से तापमान पर भारी असर पड़ा। तेज बारिश से कई संपर्क मार्गों पर पस्सियां गिरने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में भी चलने में भारी परेशानी हुई। नालियों का पानी सड़कों व गलियों में आ गया। जिले के द्राबशाला, डेडपेठ में नालों में बाढ़ जैसे हालात बने रहे। वाहनों को आने-जाने में काफी कठिनाई हुई, यहां तक कि कुछ देर तक रुकना भी पड़ा। जिले भर में दिनभर बारिश होती रही।
विज्ञापन

चिनैनी और आसपास के इलाकों में छाया रहा धुंध
चिनैनी। बरसात के इस मौसम में चिनैनी क्षेत्र में धुंध का असर जहां जारी है। कई दिनों बाद बारिश होने से भी मौसम सुहावना हो गया है। वीरवार की सुबह से ही चिनैनी क्षेत्र में बारिश होने लगी साथ ही धुंध का असर बढ़ गया। इस कारण चालकों को हैड लाइट जलाकर वाहनों का चलाना पड़ा। दिनभर बारिश होने से नदी नालों के जलस्तर में भी इजाफा हो गया, दिनभर कई बार तेज बारिश होती रही। पर्यटन स्थल कुद, पटनीटाप, नत्थाटाप, सनासर में भी बारिश व धुंध का असर रहने से इन इनाकों में ठंड हो गई थी। लोगों ने गर्म कपड़ों का भी इस्तेमाल किया। बारिश से किसानों ने भी राहत पाई है और उनकी लगाई फसलों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें