फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मौसम को लेकर एडवाइजरी जारी, 10 तक भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला प्रशासन ने मौसम को लेकर एडवाइजरी जारी की है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10 अप्रैल के बीच मौसम खराब रहने की संभावना है। कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज-चमक, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं। ऊंचाई वाले और पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने, अनावश्यक यात्रा न करने और मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

खराब मौसम के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत अन्य पहाड़ी सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। भूस्खलन, कीचड़ और पत्थर गिरने की आशंका भी जताई गई है। नदियों और नालों में जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

प्रशासन ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आपात स्थिति से निपटने को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन या पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क

-जिला आपातकालीन संचालन केंद्र - 01992-272727, 01992-272728
- इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम - 112
- पुलिस कंट्रोल रूम, उधमपुर - 01992-276915
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें