कई साल से बंद पड़ा सलमय फिल्टर प्लांट का एक फेज फिर से शुरू होने की संभावना है। प्लांट के शुरू होने से शहर को पानी संकट से निजात मिलने की भी पूरी उम्मीदें हैं। अगर यह प्लांट शुरू होता है तो इससे शहर को करीब सात लाख गैलन अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा।
पीएचई विभाग शहर में लोगों को पेयजल संकट से निजात दिलाने की कवायद में लगा हुआ है। इसके चलते सलमय फिल्टर प्लांट के बंद पड़े एक फैज को फिर से शुरू करने की कोशिशें की जा रही हैं। सालों से बंद पड़े इस फेज के शुरू होने से आम लोग राहत की सांस ले पाएंगे।
बंद पड़े फिल्टर प्लांट की फिर से मरम्मत कराने के लिए टेंडर डाले गए हैं। कुछ दिनों में टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने की विभाग को पूरी उम्मीद है। टेंडरों के खुलते ही जल्द फिल्टर प्लांट की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।
उधमपुर शहर में लोगों को 40 लाख गैलन पानी का आवश्यकता है। पर विभाग केवल 30 लाख गैलन पानी ही मुहैया करवा पा रहा है। बंद पड़े फिल्टर प्लांट के शुरू होने से सात लाख गैलन अतिरिक्त पानी शहर के लोगों को मिल पाएगा। इससे शहर में उत्पन्न हुए पेयजल संकट से काफी हद तक राहत मिल पाएगी।
सलमय वाटर फिल्टर प्लांट के फेज एक की मरम्मत करवा कर विभाग इसे फिर से शुरू करना चाहता है। इसके लिए काबिल ठेकेदारों द्वारा टेंडर डाले गए हैं। जल्द ही टेंडर खुलने की उम्मीद है। अगर यह प्रोजेक्ट पूरा होता है तो शहर में पानी का कमी से छुटकारा पाया जा सकेगा।
-राजेश गुप्ता, एक्सईएन, पीएचई