फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गटर में गिरने से मासूम की मौत

Fri, 08 Jan 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबे कई नई बस्ती कालिका नगर वार्ड नंबर तीन में शुक्रवार को एक पांच वर्षीय बच्चे की गटर में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ठाकराकोट पनासा निवासी महेश सिंह का पांच वर्षीय केशव अपने माता-पिता के साथ अपने ननिहाल में रह रहा था।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को वह घर के बाहर अन्य छोटे बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान वहां पर वह गटर में गिर गया। वहां मौजूद अन्य बच्चों ने केशव के गटर में गिरने के बाद शोर मचाया।

उसके बाद केशव का पिता महेश सिंह तुरंत मौके पर पहुंचा और गटर में छलांग लगा दी। बाद में मौके पर पहुंचे कुछ अन्य लोगों के दोनों को बाहर निकाला ओर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें