फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वार्ड आठ का हाल, सीवरेज निर्माण के बाद गलियां बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वार्ड नंबर आठ मेें पांडव मंदिर इलाके में सीवरेज कार्य के बाद गलियों की मरम्मत न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहीं पर पानी की पाइप लाइन खुले में डाली गई है तो कहीं पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

दो साल पहले सीवरेज विभाग की ओर ये पाइप लाइन बिछाने के लिए वार्ड की गली में खोदाई का काम किया गया था। इसके बाद विभाग ने सीवरेज की पाइप लाइन तो बिछा दी लेकिन गली की मरम्मत का कार्य नहीं किया गया। इसके चलते वार्डवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर वार्ड से इस्कॉन मंदिर व धार रोड की ओर जाने के लिए शॉर्टकट रास्ता होने के चलते ज्यादातर लोग इसी मार्ग से होकर आते जाते हैं लेकिन गली के बीचोंबीच मलबे के ढेर के चलते काफी परेशानी आ रही है। वहीं यू तो वार्ड में 90 के करीब स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इनमें से मौजूदा समय में 15 के करीब लाइटें खराब हैं।

वार्ड में गली के बीचोंबीच जा रहीं पानी पाइपें
नियम के अनुसार पानी की पाइप ओपन में नहीं होनी चाहिए लेकिन जल शक्ति विभाग की ओर से लोगों के घरों में दिए गए कनेक्शन के चलते पाइपों को खुले में डाला गया है। इतना ही नहीं, वार्ड में लगे बिजली के खंभों पर स्मार्ट मीटर एक साथ दस से ज्यादा लगाए गए हैं तो वहीं कई प्रकार की केबल बांधी गई है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी अजय शर्मा का कहना था कि वार्ड में सभी गलियां पक्की हैं लेकिन एक गली में सीवरेज विभाग ने पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई की थी। वे सीवरेज की पाइप डालकर गली की मरम्मत किए बिना ही चले गए। हालांकि दो साल से वे लोग कई बार नगर परिषद को गली को पक्का करने की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

स्थानीय निवासी दीक्षांत बुच्चा ने बताया कि वार्ड में कई जगहों पर काफी समय से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं, जिसे बदलने के लिए वह कई बार परिषद से मांग कर चुके हैं लेकिन उसके बावजूद परिषद की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी सतपाल शर्मा का कहना था कि दो महीने पहले वार्ड में पानी की काफी समस्या थी। इसके चलते उन्होंने जल शक्ति विभाग के आला अधिकारियों से मिलकर वार्ड में आ रही पानी की समस्या का समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि वार्ड में वैसे तो रोजाना सफाई कर्मचारी आकर सफाई कर रहे हैं लेकिन डस्टबीन की कमी के चलते गलियों में कचरा फैला रहता है।

स्थानीय निवासी विनय कुमार का कहना था कि वे नगर परिषद से वार्ड में स्थित कच्ची गली की मरम्मत करवाने के साथ ही खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने की मांग करते हैं ताकि लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।

इस संदर्भ में नगर परिषद के सीईओ राजेंद्र डींगरा का कहना था कि वार्ड में जो स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, उनकी जल्द से जल्द मरम्मत करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो गली कच्ची है, उसे आने वाले वित्त वर्ष के प्लान में प्राथमिकता के साथ रखा जाएगा और मंजूरी मिलते ही गली का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन




फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें