किश्तवाड़। जिले में शहर व आसपास के इलाकों में बिजली के स्मार्ट मीटर लग रहे हैं। लोगों की मांग है कि अगर मीटर लगा रहे हैं तो सर्विस लाइन के लिए तार भी वही लगाएं।
जो कर्मचारी मीटर लगा रहे हैं, वे बिना सर्विस लाइन के ही लगा रहे हैं। लोगों ने कहा कि उनकी सर्विस लाइन पुरानी है, जो कई जगहों से कटी हुई है। विभाग या ठेकेदार सर्विस लाइन भी अपनी लगाएं। गौरतलब है कि कई लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं कि स्मार्ट मीटर न लगें। उनका कहना है कि उन्हें मुफ्त बिजली दी जाए। कुछ मोहल्लों में मीटर लगने नहीं दिया गया। इन दिनों मालीपैठ इलाके में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। मीटर लगा रहे लाइनमैन कह रहे हैं कि उन्हें ठेकेदार की तरफ से लगाया गया है। हम कहां से तार लगाएंगे। जो तार लगी है, उसी के साथ हमें मीटर जोड़ने हैं। संवाद