जाम का कारण बनने वाले बेतरतीब तरीके से खड़े किए जाने वाहनों के खिलाफ शनिवार को पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ा। कई वाहनों को अपने कब्जे में लिया।
शहर में आए दिन लोग अपने वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़े करते हैं और इसी कारण शहर में जाम लगना आम बात बन चुकी है। इसको लेकर आए दिन पुलिस की कड़ी आलोचना की जाती है।
समस्या को गंभीरता से लेते हुए उधमपुर पुलिस की तरफ से शनिवार को शहर के विभिन्न हिस्सों से विशेष तौर पर अभियान छेड़ा गया। पुलिस ने गोल मार्केट, इंदिरा चौक, सलाथिया चौक और शहर के विभिन्न हिस्सों में जाम का कारण बनने वाले बेतरतीब तरीके से खड़ी की गई कारों पर कार्रवाई की।
पुलिस को जो भी कार बेतरतीब तरीके से खड़ी नजर आई उसको कब्जे में ले लिया। दो पहिया वाहनों के मालिकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। एसएचओ महेश शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने पांच कारों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की है।